आगरा, मई 23 -- आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर दिव्यांगजनों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। यह शिविर न केवल हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दे रहा है, बल्कि दिव्यांगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी जगा रहा है। दिव्यांग सेंटर में जरूरतमंदों को निःशुल्क जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर्स लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही हड्डी रोगों और शारीरिक समस्याओं का दो विभांशु जैन द्वारा उपचार भी किया जा रहा है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजन इस सेवा को अपने जीवन के लिए एक नई शुरुआत मान रहे हैं। अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि आज आयोजित शिविर में 17 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से दो मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। मरीजों का परीक्षण वरिष...