फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। पुरुषोत्तम मास इस वर्ष एक अधिक मास पड़ रहा है। यह ज्येष्ठ में रहेगा। यह 17 मई दिन रविवार से आरंभ होकर 15 जून दिन सोमवार तक रहेगा। इस अधिक मास के वजह से ज्येष्ठ माह 60 दिन का रहेगा। गर्मी अधिक रह सकती है। इसमें आठ बड़े मंगलवार पड़ेंगे। पंडित भृगुनंदन शुक्ल ने बताया कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान विष्णु की उपासना का विशेष फल मिलता है। इस अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। क्योंकि इस महीने के अधिपति स्वयं भगवान विष्णु माने जाते हैं। भगवान विष्णु का एक नाम पुरुषोत्तम भी है। इसलिए इस माह को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। शास्त्रों की माने तो इस माह में की गई छोटी से छोटी पूजा और दान का फल सौ गुना बढ़ जाता है। अधिक मास में विवाह, गृह प्रवेश, मुहूर्त में पूजन आदि शुभ कार्य बंद रहते हैं। यह भी पढ़ें- Bada Mang...