17 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ अधिकमास, 15 जून तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य
हापुड़, मई 14 -- श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष 17 मई 2026 से ज्येष्ठ अधिकमास प्रारंभ होकर 15 जून तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से प्रारंभ हुआ वैशाख माह 16 मई को समाप्त होगा, जिसके बाद 17 मई से ज्येष्ठ माह का आरंभ होगा। इस वर्ष ज्येष्ठ माह अधिकमास होने के कारण दो ज्येष्ठ पड़ेंगे, जिनमें एक शुद्ध ज्येष्ठ और दूसरा अधिक ज्येष्ठ होगा।उन्होंने बताया कि अधिकमास के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश सहित सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। 17 जून 2026 से शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष प्रीति पाण्डेय ने बताया कि भारतीय पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार प्रत्येक चौथे वर्ष चंद्रमा और सूर्य की गति के अंतर के कारण अधिकमास आता है। यह भी पढ़ें- 17 मई से शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.