बिहारशरीफ, मई 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा जिला वुशु संघ पांचवीं नालंदा जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वुशु चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा। पावापुरी के टीएमवीएम में 17 मई को प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सचिव शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि सूब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन भागलपुर में पांच से सात जून तक भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने स्कूल व कोच के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने संघ के सभी अधिकारियों से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.