रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह निषेधाज्ञा 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। रांची जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...