मुंगेर, अप्रैल 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के मोमिन टोला में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने 17 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 24 कैन बीयर बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब का धंधेबाज बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गश्ती टीम जब नगर परिषद के मोमिन टोला के समीप पहुंची, तभी पुलिस वाहन को आते देख एक संदिग्ध व्यक्ति बैग फेंककर भाग निकला। शक के आधार पर पुलिस टीम ने बैग की तलाशी ली, जिसमें 17 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 24 कैन बीयर बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- गश्ती के दौरान 17 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 24 कैन बीयर बरामद, धंधेबाज फरार उन्होंने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान के लिए पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है और जल्द...