हापुड़, मई 2 -- जनपद का स्वास्थ्य विभाग सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए बालिकाओं का टीकाकरण कराने में जुटा है। शनिवार को सीएचसी हापुड़ में डीएसए पब्लिक स्कूल की 17 बालिकाओं को टीके लगाये गए। टीकाकरण के बाद बालिकाएं स्वस्थ हैं। जिलेभर में 16 हजार बालिकाओं को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। गत दिनों जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए जिले के सात अस्पतालों में वैक्सीनेशन शुरू किया था। यहां जिले में 16 हजार बालिकाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य टीमें बालिकाओं को जागरूक करके टीकाकरण बढ़ा रही हैं। शनिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की देखरेख में डीएसए पब्लिक स्कूल की 17 बालिकाएं टीका लगवाने के लिए सीएचसी हापुड़ में पहुंचीं। सभी बालिकाओं को एक-एक करके वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के बाद ब...