बहराइच, मई 22 -- बहराइच, संवाददाता। जिले भर में बिजली संकट से हायतौबा मची है। फाल्ट से परेशान लोग रतजगा कर रहे। कहीं 12 घंटे तो कहीं आठ घंटे लगातार बिजली नहीं मिली है। मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों की सांस फूल रही। विभागीय अधिकारियों कर्मियों के फोन नहीं मिल रहे। सब स्टेशन सूने पड़े हैं। रात भर लोग गलियों में चलकर बिता रहे। । बताया जा रहा है कि सभी तीन उिवीजनों में मांग और आपूर्ति में अंतिर बढ़ गया है। 17 फीसदी डिमांड बढ़ने की बात कही जा रही है। भीषण गर्मी में शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के सभी नौ बिजली उपकेंद्रों से सप्लाई लड़खड़ा रही है। खपत 15 फीसदी बढ़ने के कारण कई इलाके भीषण संकट से जूझ रहे हैं। लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से कूलर, पंखा, फ्रिज ठप हो गए हैं। रात में कई घंटे की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बहराइ...