औरंगाबाद, फरवरी 7 -- जिले में बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा जारी है, और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में कुल 47,026 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें औरंगाबाद अनुमंडल से 23,592 और दाउदनगर अनुमंडल से 23,434 परीक्षार्थी हैं। पहली पाली में 23,509 और दूसरी पाली में 23,517 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। औरंगाबाद अनुमंडल में पहली पाली में 11,736 तथा दूसरी पाली में 11,856, जबकि दाउदनगर अनुमंडल में पहली पाली में 11,773 और दूसरी पाली में 11,661 परीक्षार्थी शामिल होंगे। लिंग के आधार पर जिले में 22,676 छा...