प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछली बैठक में अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास बंद किए गए कट को खोलने के लिए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग व लोक निर्माण विभाग, टैम्पो टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ 17 फरवरी तक उचित कार्रवाई के लिए कहा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर-निगम, पीडीए चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग बनाने, चौराहों पर पार्किंग, ठेला न लगे, इसे नो ऑक्यूपेशन जोन घोषित करने, सभी इंट्री प्वाइंटों पर पोस्ट एक्सीडेंट केयर फैसिलिटी के लिए आवश्यक रिकवरी वाहन रखने, स्कूली वाहनों के फिटनेस परीक्षण के लिए सर्विस स्टेशन की जगह चिह्नित करने और दुर्घटनाओं में कम नुकसान के लिए राष्ट्रीय मार्गों के नजदीक ट्रामा सेंटरों व अस्पताल सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.