प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा अभियान के क्रम में 17 फरवरी को कांग्रेस लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगी। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मनरेगा में बदलाव किया है, इससे गांव के मजदूरों की कमाई पर संकट है। केंद्र सरकार के नए बिल के खिलाफ केंद्र पूरे प्रदेश में चौपाल लगा रही है। 17 फरवरी को जनपद से कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, सभी पदाधिकारी निजी वाहन, ट्रेन व बस की मदद से लखनऊ जाएंगे। इस दौरान जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...