रिषिकेष, फरवरी 12 -- कांग्रेस 16 फरवरी को लोकभवन के घेराव की तैयारियों में जुट गई है। गुरुवार को वरिष्ठ कनिष्ठ एवं फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें ऋषिकेश से अधिक से अधिक संख्या में राजभवन घेराव में भागीदारी करने का आह्वान किया गया। गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि राज्य में बढ़ता भ्रष्टाचार राज्य के लिए चिंतनीय है। अब जनता को भी समझना होगा। जयेंद्र रमोला व महंत विनय सारस्वत ने कहा कि हमारे सभी नेताओं को बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में जनता को शामिल करने के लिए अपील करनी चाहिए। बापूग्राम के लोग लगभग डेढ़ महीने से धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश मियां, पुष्पा मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल...