सराईकेला, अगस्त 7 -- सरायकेला। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिला ग्रामीण विकास शाखा की ओर से डीसी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के तहत योजना के अंतर्गत कार्यरत 17 प्रखंड समन्वयकों और लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक सभी कर्मियों को 5 दिनों के भीतर वर्तमान पद से विरमित होकर नए ब्लॉक में योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है। इन कर्मियों के अगस्त 2026 महीने के मानदेय का भुगतान अब उनके नए कार्यालय से ही किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में कुकडू प्रखंड में फिलहाल किसी भी लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर की पदस्थापना नहीं की गई है, जिससे वहां यह पद अभी रिक्त रहेगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पीएम पोष...