सीवान, जून 13 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय में बीडीओ बिंदु कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 17 व 18 जून को प्रखंड स्तरीय से सहयोग शिविर की सफलता पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर में 17 प्रकार की योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में आठ विभागो का स्टॉल मनरेगा भवन में व आठ विभागों का स्टॉल प्रखण्ड सभागार में लगाया जाएगा। शिविर में कुल 17 योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जायेंगे। बीडीओ ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लखपति दीदी, पीएम स्व-निधि, मनरेगा, किसान क्रेडिट कार...