चतरा, जून 17 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 408 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई कार को भी जब्त किया है। सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाने की तैयारी है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की ...