जहानाबाद, मार्च 5 -- 13 हजार नगद, मोबाइल सेट, सिगरेट का पैकेट और कई चिलम भी बरामद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा था छापा घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के देहुनी गांव स्थित एक निजी दलान में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापा मार कर स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में एसडीपीओ घोसी टू संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि देहुनी में धड़ल्ले से कुछ युवकों के द्वारा स्मैक की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम गठित करते हुए मौके पर छापेमारी की तो एक दलान से पुलिस ने 17 पुरिया स्मैक के साथ अमरजीत कुमार उर्फ छोटू नाम के युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवक के पास से 13 हजार के लगभग नगद, कुछ सिगरेट के पैकेट, गांजा पीने वाला चिलम बरामद किया। इस बाबत पुलिस पदाधिकार...