अररिया, अप्रैल 16 -- अररिया, निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने गैयारी वार्ड संख्या 10 स्थित एक घर से 17 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैयारी वार्ड संख्या 10 के राजकुमार यादव अवैध रूप से अपने घर के पीछे शराब ला कर रखता है और बिक्री करता है।सूचना के बाद पुलिस गैयारी वार्ड संख्या 10 पहुंची। पुलिस गाड़ी देखकर राजकुमार यादव अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगा।पुलिस व बल ने खदेड़ कर उसे पकड़ा।इसके बाद पुलिस ने घर व आसपास की तलाशी ली तो17 टेट्रा पैक शराब बरामद किया।इसके यह भी पढ़ें- 17 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद, एक गिरफ्तार बाद पुलिस ने राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज क...