श्रावस्ती, जनवरी 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। गुरुवार को बादलों की ओट से बाहर निकले सूर्यदेव ने ठंड से जूझ रहे लोगों को बहुत राहत दिया। सुबह से ही चटक धूप निकली और लोगों को धूप खूब भायी। कोई कपड़े सुखाता रहा तो कोई अनाज सुखाता रहा। लोगों ने धूप में बैठ कर आनंद लिया। पिछले एक पखवाड़े से सर्द हवा, कोहरे और घने बादलों के कारण सूर्यदेव बाहर नहीं निकले। इससे ठंड ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। लेकिन गुरुवार सुबह से ही चटक धूप निकल आयी। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस किया। सुबह से ही धूप निकल आने के कारण लोग बाहर खुले में बैठ कर धूप सेंकते रहे। चौक चौराहों पर दुकान दार भी दुकानों से बाहर निकल कर धूप सेंकते रहे। वहीं कार्यालयों के बाहर भी कर्मचारी धूप सेंकते देखे गए। का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.