17 दिन बाद कोमा से बाहर आया युवक, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 20 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र के ककराखोर के पास 2 मई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सतीश मौर्या को 17 दिन बाद होश आया है। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महावीर छपरा निवासी प्रेमचंद मौर्या के अनुसार, उनका पुत्र सतीश 2 मई की शाम ककराखोर के पास गया था। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बिना नंबर प्लेट की बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक बड़ेरिया लाला टोला निवासी विशाल गुप्ता चला रहा था, जो घटना के बाद फरार हो गया। यह भी पढ़ें- कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हादसे में सतीश के सिर में गंभीर चोट आई और वह कोमा में चला गया। पहले एम्स और बाद में पैडलेगंज स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.