समस्तीपुर, मई 21 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक के 17 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी राम प्रीत राय ने मंगलवार को मथुरापुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र संजीत कुमार जुट मिल रोड स्थित एक मकान में किराये पर रहकर जीवन यापन करता था। यह भी पढ़ें- बांका : दो दिनों से लापता किशोर को लेकर परिजन चिंतितलापता युवक का विवरण उन्होंने बताया कि संजीत पिछले कुछ वर्षों से आंशिक रूप से मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज रांची में चल रहा था। आवेदन में कहा गया है कि संजीत कभी-कभी घर से निकल जाता था, लेकिन एक-दो दिनों में वापस लौट आता था। 3 मई को उसकी बहन और बहनोई उसे इलाज के...