पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक द्वितीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 व तृतीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने को लेकर तैयारियां विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। गुरुवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर गुरुवार को परीक्षा विभाग के द्वारा परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा। कटिहार जिला में केबी झा महाविद्यालय कटिहार, अररिया जिला में फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज अररिया, किशनगंज जिला में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज और पूर्णिया जिला में एमएल आर्य मह...