देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 17 जुलाई का छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम युवाओं की आवाज को नई दिशा देगा। छात्रों की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं और छात्रों की वास्तविक समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त अभियान है। कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।शनिवार को कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज के अंतर्गत आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक...