बागेश्वर, मार्च 25 -- धरमघर। बनलेख बिद्युत उपकेंद्र की लाइन में ब्रेकडाउन के चलते करीब दस गांव की बिजली रातभर गुल रही। 17 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। 17 घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। मंदिरों में नवरात्र पर बैठे लोग सबसे अधिक परेशान रहे। लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए। बिजली से संचालित होने वाले उपकरण शोपीस बने रहे। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइन में ब्रेकडाउन के चलते आपूर्ति बाधित रही। जिसे ठीक कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.