बगहा, मई 12 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बीए थर्ड सेमेस्टर की 17 मई को निर्धारित परीक्षा तिथि आखिरकार बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 21 मई को आयोजित होगी। 17 मई को ही देशभर में जेईई एडवांस परीक्षा होने के कारण छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। दोनों परीक्षाओं की तिथि एक ही दिन पड़ने से खासकर उन छात्रों की परेशानी बढ़ गई थी, जो स्नातक की पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक तीसरे सेमेस्टर की 17 वाली परीक्षा 21 कोपरीक्षा तिथि में संशोधन इस मुद्दे को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तिथि परिवर्तन की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में संशोधन कर दिया। अब 17 मई की परीक्षा 21 मई को ली जाएगी।छात्...