बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत आगामी 17 मार्च को होने वाले महापौर (मेयर) व अध्यक्ष के शपथ ग्रहण और महापौर व उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन को लेकर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी-सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। डीसी ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा - निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। 9 मार्च को जिला दण्डाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी द्वारा बैठक की सूचना निर्गत की जाएगी। 17 मार्च को दिन के 11 बजे चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद में बैठक आयोजित की जाएगी।इन स्थानों पर किया जाएगा बैठक का आयोजनचास नगर निगम की बैठक च...