मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 18 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि सेक्टर और जोनल अधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- 17 केंद्रों पर आज से पुलिस भर्ती परीक्षा, प्रशासन अलर्टसुरक्षा व्यवस्था का...