कोलकाता, जून 10 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के अंदर गहराते असंतोष और बिखराव ने उनके लिए नया सिरदर्द पैदा कर दिया है। अब अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं सायोनी घोष ने भी बागी सांसदों की कतार में शामिल होकर ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग बैठक बुलाने की मांग करने वाले 20 टीएमसी सांसदों की सूची में सायोनी घोष का नाम जुड़ गया है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह घटना ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी दोनों के लिए अप्रत्याशित और गंभीर झटका माना जा रहा है।सायोनी घोष का सियासी सफर सायोनी घोष बंगाली सिनेमा और संगीत जगत की लोकप्रिय शख्सियत रही हैं। उन्होंने मात्र 17 वर्ष की आयु में वर्ष 201...