कुशीनगर, मई 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। शहर के गायत्री मंदिर के समीप स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर लगने वाली जाम से परेशान होने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के प्रयास से गंडक नहर पर फोरलेन पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्तमान टू-लेन पुल को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए 17 करोड़ 98 लाख की प्रशासनिक, तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह पुल एक साल के भीतर बनकर तैयार होगी। इसके बनने के बाद जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

पुल की स्थिति शहर के गायत्री मंदिर के समीप स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पुल काफी पुराना है और ...