17 करोड़ से बनेगा खनंका-रायपुर मार्ग
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- पीलीभीत/बीसलपुर। शासन ने बीसलपुर क्षेत्र की एक और सड़क को हरी झंड़ी दी है। कुल 17.16 करोड़ की लागत से जर्जर पड़ी सड़क के दिन बहुर जाएंगे। इसके आदेश जारी हो गए है। सड़क की दुर्दशा से निजात मिलने की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। कुल 8.50 करोड़ पहली किस्त जारी हो गई है। उप्र सरकार ने गुरुवार को प्रदेश के 20 बड़े प्रोजेक्ट पास किए है। इसमें पीलीभीत गोरखपुर कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, गौतमबुद्ध नगर, बलिया, देवरिया, सोनभद्र और मुजफ्फरनगर, शामली व बुलंदशहर समेत सहारनपुर के जिलों की सड़कों को स्थान दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा की पैरवी के बाद उप सचिव अभय प्रताप श्रीवास्ताव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: आठ करोड़ से बनेगा खनंका रायपुर मार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.