बांका, जुलाई 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बांका जंक्शन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाना है, लेकिन करीब साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह कार्य पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सका है। दिसंबर 2022 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक अधूरा है, जिससे अब यात्रियों और स्थानीय लोगों में निराशा देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: ढाई साल बाद पहले चरण का काम भी अधूरा, यात्रियों की फजीहतनिर्माण कार्य में देरी वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से कई बार संवेदक को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर संवेदक को फटकार भी लगाई गई तथा लाखों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके बावजूद कार्य की गति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी। य...