हरिद्वार, अप्रैल 10 -- जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में करीब 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 10 बजे से शुरू होगा। इसमें सिडकुल हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयां पल्स फार्मास्युटिकल्स प्रालि., रॉकमैन इंडस्ट्रीज लि., पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि., शिवानी ऑटोटेक लिमिटेड और परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स भाग लेंगी। मेले में आठवीं पास से लेकर बी.फार्मा और एम.फार्मा तक के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटीआई फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वायरमैन और डिप्लोमा सिविल धारकों के लिए भी पद निर्धारित हैं। कुछ पदों के लिए 3 से 5 वर्ष का ...