कटिहार, अप्रैल 17 -- कटिहार। सदस्य प्रदेश कोर कमेटी एवं सीमांचल प्रभारी सतनारायण शर्मा ने बताया कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने वरिष्ठ साथियों के साथ बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत बिहार दौरे पर है। इसी क्रम में 17 अप्रैल को कटिहार आ रहे हैं। कटिहार के एक होटल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान कई पार्टी नेताओं के घर पर चाय पीने जाएंगे। साथ ही बुद्धिजीवियों के साथ भी बैठक करेंगें। यह भी पढ़ें- प्रमोद राज चौधरी बने जिला वाणिज्य मंच के संयोजक यह भी पढ़ें- 'नए सीएम से लालू राज-2 की आशंका'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...