17 अगस्त से 10 सितंबर तक अंबेडकर स्टेडियम में होगी अग्निवीर भर्ती रैली
सहारनपुर, जुलाई 19 -- सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह ने कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों और सेना के अधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय सेना की ओर से 17 अगस्त से 10 सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। रैली में सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने निर्देश दिए कि स्टेडियम, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास अभ्यर्थियों के रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, एंबुलेंस, चिकित्सा, फॉगिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.