17वें दिन भी जारी रही राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल
औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रही राजस्व अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। वहीं मांगों के समर्थन में क्रमिक अनशन भी लगातार जारी है। धरना स्थल पर बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण चंद्र सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष राम विनोद शुक्ला, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्रीप्रकाश शर्मा, मुकेश सविता और उत्तम दीक्षित क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि राजस्व कार्यप्रणाली में सुधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.