लातेहार, अप्रैल 14 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार के सांस्कृतिक कला केंद्र में 17वीं संभाग स्तरीय कुश्ती खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न नवोदय विद्यालयों से आए 85 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक नागपुरी नृत्य एवं गीत के साथ किया गया, वहीं छात्राओं ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने स्वागत भाषण देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करता है खेल : उपाधीक्षक इसके उपरांत माइग...