बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। 17वीं एशियन लॉन बॉल चैम्पियनशिप का आयोजन दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम में किया गया। जिसमें प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारत के लिए बोकारो के खिलाड़ियों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। बोकारो के सौरव कुमार ने अंडर 25 एकल में तत्कालीन चैंपियन मलेशिया के खिलाड़ी को हराकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता वही दूसरा पदक दिनेश (झारखंड) और नवनीत (दिल्ली) की जोड़ी ने हांगकांग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला फोर्स में बोकारो की रेशमा ने अपने तीन अन्य भारतीय साथियों के साथ रोमांचक मैच में 1 अंक से फाइनल मैच गवां कर रजत पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक सफलता पर बोकारो जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव गोपाल ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा सौरव की इस स्वर्णिम सफलता अब रुकने वाली नहीं है,आने वाले ...