फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कायमगंज, संवाददाता शमसाबाद-कायमगंज स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 181बी पितौरा क्रासिंग पर रोड सतह की मरम्मत एवं रबर राइज का कार्य कराया जाएगा। रेलवे विभाग का कहना है इसमें विदेशी तकनीक की रबर राइज का कार्य किया जा रहा है। इसके होने के बाद ओवरहालिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कार्य 17/18 दिसंबर से 18/19 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाएगा। कार्य के दौरान समपार से सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार का सड़क वाहन समपार संख्या 181बी से नहीं गुजर सकेगा। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी वाहनों को समपार संख्या 182 बी से डायवर्ट किया जाएगा, जो समपार 181बी से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलवे प्रशासन ने कार्य को सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ पूर्ण कराने ...