16% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, दिवाली पर दांव लगाने की सलाह
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Tata Steel Q2 result: टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 16.2% बढ़कर 3,699.59 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,183.09 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजे के बाद अब टाटा स्टील के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस शेयर को दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर खरीदने की सलाह दी है। बता दें कि शेयर बाजार का सालाना 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र निवेशकों को प्रतीकात्मक निवेश करने और आने वाले साल में समृद्धि पाने का अवसर देता है। संवत 2083 की शुरुआत के साथ निवेशक रविवार, 8 नवंबर को होने वाले इस विशेष ट्रेडिंग सत्र पर नजर रखेंगे। इस दिन NSE और BSE ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.