लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 16986 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में इन स्कूलों में दूसरे विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों को भेजा जाएगा। सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित किए जाने का कार्य चल रहा है। हर विद्यालय में न्यूनतम दो-दो शिक्षकों की तैनाती न्यायालय के आदेश पर की जानी है। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

शिक्षकों की कमी का सामना सड़क के किनारे स्थित परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भरमार है लेकिन दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों जहां पर पहुंचने के साधन कम हैं, वहां इनकी कमी है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाई कराई जा सके इसके लिए न्यूनतम दो-दो शिक्षकों की हर स्कूल में तैनाती की जाएगी। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 1.04 कर...