बरेली, मई 19 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। जिले के 37 केंद्रों पर 16968 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। लेखपाल मुख्य परीक्षा का गुरुवार को आयोजन होगा। एक ही पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बरेली में आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज, बरेली कॉलेज ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई, बरेली इंटर कॉलेज, भारत इंटर कॉलेज, बिशप मंडल, सीएएस, सीबी गंज इंटर कॉलेज, छत्रपति शिवाजी, दरबारी लाल शर्मा, एफआर इस्लामियां ब्लॉक ए और बी, जीजीआईसी, इस्लामियां गर्ल्स, केपीआरसी कला केंद्र, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के चार ब्लॉक, एमबी, मौलाना आजाद, जीआईसी, राम भरोसे, एसवी, साहू गोपीनाथ, साहू राम स्वरूप, श्री गुलाब राय, रिखी सिंह, पीसी आजाद, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज ब...