मैनपुरी, नवम्बर 27 -- जनपद में छात्रों की प्रोफाइल अपडेट नहीं की जा रही। बार-बार की चेतावनी के बाद भी कॉलेज संचालक प्रोफाइल अपडेट करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में अब तक 16916 छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल अपडेट नहीं हुई है। जिस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई और संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी। प्रधानाचार्यों को तीन दिन के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि जिले में कई बार की चेतावनी के बाद भी प्रधानाचार्य यू डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक जिले के 16916 छात्र-छात्राओं का प्रोफाइल यू डाइस पर अपडेट नहीं किया गया है जो निराशाजनक है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले की स्थिति पर नाराजगी जताई है। डीआईओएस ने चेतावनी दी कि संबंधित कॉलेजों के प्रधाना...