जहानाबाद, मार्च 7 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शनिवार को 14 सत्र स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने विभिन्न गांवों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। अभियान के दौरान कुल 169 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए निर्धारित टीके लगाए गए, वहीं 16 गर्भवती महिलाओं का भी सुरक्षित मातृत्व को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय पर टीका लगवाने से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण कर...