168 करोड़ की संपत्तियों की कुर्की को लेकर स्योहारा पहुंची जालौन पुलिस
बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर/स्योहारा। स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर स्थित एक स्लॉटर हाउस तथा उससे जुड़ी 168 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को जालौन पुलिस की टीम स्योहारा पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संबंधित परिसरों का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी एकत्र की। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद में गोमांस बरामदगी से जुड़े एक मामले में जालौन न्यायालय द्वारा संबंधित संपत्तियों के कुर्की आदेश जारी किए गए हैं। जालौन पुलिस न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए बिजनौर पहुंची है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जालौन पुलिस की कार्रवाई जालौन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के चलते सहसपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.