उरई, जून 20 -- उरई। संवाददाता उरई के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आज संपन्न होने वाली नीट यूजी परीक्षा की जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में 1677 परीक्षार्थी नीट परीक्षा में सम्मिलित होंगे।21 मई रविवार को कड़ी निगरानी में पूर्ण पारदर्शिता शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा को जिले के पांच विद्यालय एग्जाम सेंटर बने हैं। इनमें 1677 परीक्षार्थी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उरई में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज उरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और कालपी रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल हैं।सभी यह ...