मुंगेर, मार्च 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर की मासिक बोर्ड बैठक बुधवार को नप सभागार में आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बार नप प्रशासन ने 167.56 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए 9.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्शाया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने किया।बैठक में 36 वार्डों में से 26 वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बजट पेश करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस बार बजट तैयार करने से पहले सभी वार्डों में वार्ड सभाएं आयोजित की गईं, ताकि स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में कुल 167...