चतरा, मार्च 29 -- रांची, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सघन वाहन दस्तावेज जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 8 वाहनों पर 2.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों को जब्त किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में कांके रोड, रिंग रोड, मेसरा, ओरमांझी और तुपुदाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के टैक्स, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसे पहलुओं की बारीकी से जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...