अररिया, मई 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक स्क्रीनिंग और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सक्रिय केस फाइंडिंग, सामुदायिक स्तर पर जांच शिविर और उच्च जोखिम वाले आबादी जैसे कुपोषित, मधुमेह रोगी आदि मरीजों की जांच शामिल है। पीएचसी कुर्साकांटा में कार्यरत डॉ महिमा कुमारी ने बताया कि 24 मार्च से 100 दिनों के विशेष अभियान के माध्यम से टीबी की प्रारंभिक पहचान के लिए स्क्रीनिंग व जांच की जा रही है। यह अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। पीएचसी में आने वाले मरीज सहित चिह्नित गांव में घर-घर जाकर टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार व वजन कम होने वाले मरीजों की पहचान कर स्क्रीनिंग किया जाता है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 50 दिनों में 346 टीबी मरीज मिले, 100 दिन का...