नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- कमल पंत, अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव में इस बार दशानन का कुनबा और विशाल होगा। कुनबे में पाताल लोक के राजा अहिरावण समेत पांच नए राक्षसों की एंट्री इस बार की गई है जबकि त्रिसरा और देवांतक को बाहर कर दिया गया है। सभी पुतलों का दहन जूलॉजी मैदान में आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। दशहरा समिति के मुताबिक इस बार 23 पुतले रावण परिवार में शामिल किए गए हैं जबकि पिछले साल केवल 18 पुतले थे। चार साल बाद इस बार अहिरावण को रावण के कुनबे में जगह मिली है। धूमकेतू, विक्रासुर, नरकासुर और कराल जैसे राक्षसों को इस बार के दहन में शामिल किया गया है। समिति ने बताया कि अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव देश में प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां सिर्फ रावण नहीं उसके पूरे परिवार के पुतलों का दहन होता है। इस साल भी पुतला समितियां ...