फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। लगभग 166 दिनों तक चले एसआईआर अभियान के बाद शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभागार में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को सूची की प्रति सौंपी गई। इसी के साथ सभी 2364 मतदेय स्थलों में बीएलओ द्वारा आमजन को सूची निरीखण के लिए उपलब्ध रहे। जहां लोगों ने मतदाता सूची में अपने अपने नाम देखते नजर आए। डीएम ने बताया कि जिले की सभी छह विधान सभाओं के छह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 193 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), 218 बीएलओ सुपरवाइजर और 2364 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा कार्य किया गया है। इसके अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 6844 बूथ लेवल एजेंट द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.