साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगौर की जयंती शनिवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन टैगोर विचार मंच परिवार के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. एनआर राय, डा. एन चक्रवर्ती, डॉ. भास्कर दास, डॉ. सुचित, शिक्षा परियोजना के एपीओ संजय कुमार तिवारी, प्रो. अनिल कुमार ठाकुर, सुमन कुमार, डॉ. सुबोध कुमार झा, राकेश कुमार, मुकेश, भारत स्काउट गाइड के उमाशंकर सिंह, चंपक दत्ता, शंभूनाथ यादव, डॉ. ममता विद्यार्थी, भवेश नारायण ठाकुर, अमन कुमार होली एवं आदित्य राज ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर पारंपरिक तरीके से स्वागत...